फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cab driver beating case: Priyadarshini regrets, Kotwali arrives to record statement, admits mistake after interrogation

कैब चालक पिटाई प्रकरण : प्रियदर्शनी को पछतावा, विवेचक के पूछताछ करने पर स्वीकारी गलती

Mon, 09 Aug 2021 12:46 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Aug 2021 12:46 AM IST
सार

विवेचक ने प्रियदर्शनी से पूछा कि इतनी रात में कहां जा रही थीं? आखिर क्या वजह थी कि चालक को कैब से खींचकर इस कदर पिटाई की? चालक का मोबाइल फोन तोड़ने व नकदी लूटने को लेकर भी विवेचक ने प्रियदर्शनी से सवाल पूछे।

विज्ञापन
Cab driver beating case: Priyadarshini regrets, Kotwali arrives to record statement, admits mistake after interrogation
बयान दर्ज कराने कोतवाली पहुंची युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृष्णानगर के नहर चौराहे पर उबर कैब चालक सआदत अली सिद्दीकी की पिटाई व लूट के मुकदमे में आरोपी प्रियदर्शनी से रविवार को पुलिस ने करीब दो घंटे पूछताछ की। इस दौरान घटना को लेकर उससे कई सवाल किए गए। पूछताछ में प्रियदर्शनी ने न सिर्फ अपनी गलती स्वीकारी बल्कि चालक की पिटाई करने पर पछतावा होने की बात भी कही।

विज्ञापन


मालूम हो कि वजीरगंज के जगत नारायण रोड निवासी उबर कैब चालक सआदत अली सिद्दीकी को शुक्रवार रात कृष्णानगर में अवध हॉस्पिटल चौराहे पर केसरी खेड़ा कॉलोनी में रहने वाली प्रियदर्शनी नारायण ने जमकर पीटा था। पीड़ित व उसके दो भाइयों को ही रात भर हवालात में बंद रखने, शांतिभंग की धारा में चालान करने व कैब छोड़ने के एवज में दस हजार रुपये वसूलने पर कृष्णानगर पुलिस की खूब फजीहत हुई थी। मामले में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश दुबे, सेकेंड अफसर/उपनिरीक्षक मोहम्मद मन्नान और भोलाखेड़ा चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं, डीसीपी (मध्य) ख्याति गर्ग ने निष्पक्ष जांच के लिए कृष्णानगर कोतवाली से विवेचना बंथरा थाने ट्रांसफर कर दी थी।
विज्ञापन


विवेचना कर रहे बंथरा इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने रविवार को प्रियदर्शनी नारायण को पूछताछ के लिए कृष्णानगर कोतवाली बुलाया। शाम को अपने माता-पिता संग पहुंची प्रियदर्शनी से इंस्पेक्टर जेपी सिंह व कृष्णानगर इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय ने महिला पुलिस की मौजूदगी में पूछताछ की। विवेचक ने प्रियदर्शनी से पूछा कि इतनी रात में कहां जा रही थीं? आखिर क्या वजह थी कि चालक को कैब से खींचकर इस कदर पिटाई की? चालक का मोबाइल फोन तोड़ने व नकदी लूटने को लेकर भी विवेचक ने प्रियदर्शनी से सवाल पूछे। प्रियदर्शनी ने बीमार होने की बात कही तो पूछा गया कि जब बीमार हो तो अकेले क्यों घर से निकलती हो?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूत्रों के मुताबिक प्रियदर्शनी ने रेड सिग्नल में वाहनों के गुजरने की बात कही। बताया कि वह कैब से कुचलने से बाल-बाल बची थी। इसे लेकर चालक ने अभद्रता की तो उसने उसे कैब से खींचकर पिटाई की। सूत्रों के मुताबिक प्रियदर्शनी ने घटना को लेकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए चालक की पिटाई पर पछतावा होने की बात कही है। कहा कि वो बीमार है। उसे माफ कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed