{"_id":"6a5e8aca28e2544fbf01d02d","slug":"cab-driver-abducted-following-dispute-over-extending-the-ride-one-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1837996-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गाड़ी बढ़ाने के विवाद पर कैब चालक का किया था अपहरण, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गाड़ी बढ़ाने के विवाद पर कैब चालक का किया था अपहरण, एक गिरफ्तार
Tue, 21 Jul 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गुलफाम।
लखनऊ। दो माह से लापता सुल्तानपुर के शिवगढ़ ज्ञानीपुर निवासी कैब चालक मो. गुलफाम के अपहरण के मामले में सोमवार को चिनहट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चिनहट के कंचनपुर मटियारी का रहने वाला समीर है। समीर ने बताया कि दो माह पहले उसका और साथी आदिल, साहिल व एक अन्य का नशे में सीएनजी पंप पर गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर गुलफाम से विवाद हो गया था। बात बढ़ने पर सभी ने गुलफाम का अपहरण किया था। मारपीट कर उसे बाराबंकी के देवा रोड पर अधमरी हालत में छोड़ दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक गुलफाम का पता नहीं चल सका है।
<ये था मामला : सुल्तानपुर के शिवगढ़ स्थित ज्ञानीपुर निवासी इश्तियाक अहमद ने दर्ज एफआईआर के जरिये बताया था कि भाई मो. गुलफाम अहमद 22 मई 2026 को गोरखपुर से अर्टिगा कार लेकर लखनऊ के लिए निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। वाहन मालिक ने 25 मई को गोरखपुर के बांसगांव और परिजनों ने दो जून को चिनहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इश्तियाक के अनुसार, उन्हें अज्ञात नंबर से फोन कर बताया गया कि गुलफाम को आदिल, साहिल, समीर और एक अन्य व्यक्ति जबरन अपने साथ ले गए थे। इस सूचना के आधार पर अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी।