{"_id":"6596943527b66f8851037495","slug":"bypoll-on-vacant-seat-of-vidhan-parishad-will-be-held-on-29-january-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधान परिषद की रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव 29 जनवरी को, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधान परिषद की रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव 29 जनवरी को, अधिसूचना जारी
Thu, 04 Jan 2024 10:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:15 PM IST
सार
यूपी विधानपरिषद की रिक्त सीट पर चुनाव का एलान कर दिया गया है। इस सीट पर 29 जनवरी को चुनाव होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उप्र विधान सभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के कारण रिक्त हुई सीट पर उप चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बता दें कि डॉ. शर्मा का कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक था।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप निर्वाचन कराने के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक 11 जनवरी को नामांकन की अधिसूचना जारी होगी। वही 18 जनवरी नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। तत्पश्चात 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी, 22 जनवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। इसके बाद 29 जनवरी को मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 29 जनवरी को शाम पांच बजे से शुरू होगी। एक फरवरी के पूर्व निर्वाचन पूर्ण कराने की तिथि नियत की गयी है।
विज्ञापन