{"_id":"65f5e6413e24c1f9cb00bd88","slug":"bypoll-of-four-vidhansabha-seats-will-be-held-during-loksabha-election-2024-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लखनऊ पूर्व समेत यूपी की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी, सरकारी संपत्तियों से हटने लगे पोस्टर-बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लखनऊ पूर्व समेत यूपी की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी, सरकारी संपत्तियों से हटने लगे पोस्टर-बैनर
Sun, 17 Mar 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:04 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव के दौरान ही यूपी की चार विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। इसके लिए भी चुनाव आयोग ने तारीखें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा के साथ ही प्रदेश की लखनऊ पूर्व समेत चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 7 चरणों में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ददरौल (शाहजहांपुर), लखनऊ पूर्व, गैसड़ी (बलरामपुर) और दुद्धी सुरक्षित (सोनभद्र) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। ददरौल में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण 13 मई, लखनऊ पूर्व में पांचवे चरण 20 मई, गैसड़ी में छठे चरण 25 मई और दुद्धी में विधानसभा उपचुनाव सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
- ददरौल सीट भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन, लखनऊ पूर्व भाजपा विधायक आशुतोष टंडन और गैसड़ी सीट सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन के बाद रिक्त हुई थी। दुद्धी सीट वहां से भाजपा के विधायक रहे रामदुलार गोंड को दुष्कर्म केस में 25 साल की सजा के बाद सदस्यता जाने से रिक्त हुई है।
विज्ञापन