फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bypoll in Ghosi: Deputy CM Brajesh Pathak accused to SP candidate.

घोसी उपचुनाव पर घमासान: डिप्टी सीएम का आरोप, सपा प्रत्याशी ने पुलिसकर्मी को धमकाया, उपद्रव कर सकते हैं सपाई

Sun, 03 Sep 2023 01:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Sep 2023 01:58 PM IST
सार

घोसी उपचुनाव को लेकर भाजपा व सपा में आरोप-प्रत्यारोप चरम पर पहुंच गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा समर्थकों पर पुलिसकर्मियों को धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं, सपा ने भी भाजपा पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Bypoll in Ghosi: Deputy CM Brajesh Pathak accused to SP candidate.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पुत्र ने घोसी में एक पुलिस चौकी के आरक्षी को धमकाया है। चौकी इंचार्ज दलित समाज के दरोगा को जूते से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव में पूरी तरह अराजकता पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार की बौखलाहट से समाजवादी पार्टी मतदान के दिन 5 सितंबर को किसी भी तरह का उपद्रव कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विश्व चैंपियन मैरीकॉम बोलीं- अपनी सोच में बदलाव लाएं महिलाएं, पति कमाता है, इससे संतुष्ट न हों


सपा ने भी समर्थकों के उत्पीड़न का लगाया आरोप
सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर घोसी उपचुनाव में भाजपा सरकार पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। चौधरी ने कहा कि घोसी में मतदाता सूची में बड़ी संख्या में नाम काटने, मतदाताओं का नाम दूसरी सूची में डालने और मतदाताओं के फोटो बदलने की साजिश की जानकारी कार्यकर्ताओं ने दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में सपा समर्थक मतदाताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है और तमाम घरों में पानी की टंकी एवं घरों के पाइप तोड़ दिये गए। फ्लैगमार्च से दहशत का माहौल पैदा करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed