{"_id":"64f47dadf0f3be0bba0b78d7","slug":"bypoll-in-ghosi-bjp-accused-sp-candidate-for-distributing-money-to-win-election-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसी उपचुनाव: भाजपा ने सपा प्रत्याशी पर पैसा बांटने का लगाया आरोप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी उपचुनाव: भाजपा ने सपा प्रत्याशी पर पैसा बांटने का लगाया आरोप, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत
Sun, 03 Sep 2023 07:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Sep 2023 07:54 PM IST
सार
भाजपा ने घोसी उपचुनाव में जीत के लिए सपा प्रत्याशी पर मतदाताओं को खरीदने का आरोप लगाया है। भाजपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने घोसी विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उप चुनाव में सपा उम्मीदवार द्वारा मतदाताओं को पैसा बांटने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि रविवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने की वजह से सपा उम्मीदवार द्वारा मुस्लिम और दलित बहुल बूथों और गांवों में पैसा बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव की जनता से अपील- समूह बनाकर वोट करने जाएं, किसी के दबाव में न आएं
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पैसा बांटने में सपा का पूरा स्थानीय संगठन जुटा हुआ है। उन्होंने पत्र में तीन दर्जन से अधिक गांवों के नाम का उल्लेख करते हुए लिखा है कि इन गांवों में पैसा बांटने के साथ ही लोगों को सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए धमकी भी दी जा रही है, जिससे माहौल खराब होने की संभावना है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मऊ के पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया है।