{"_id":"6707ac08ccb9b825cf0bd3c1","slug":"businessman-murder-family-men-are-protesting-and-not-going-for-cremation-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी हत्याकांड: अपनी मांगों पर अड़े परिजन, बेटे की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी हत्याकांड: अपनी मांगों पर अड़े परिजन, बेटे की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन पर लगाए आरोप
Thu, 10 Oct 2024 04:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:20 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले में कारोबारी संतराम अग्रहरि की हत्या के बाद पुलिस अब तक परिजनों को समझा नहीं सकी है। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
अपनी नाराजगी जताते कारोबारी के परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर में बृहस्पतिवार दोपहर तक कारोबारी संतराम अग्रहरि का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। उनके परिवार के लोग सभी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और सरकारी सहायता तुरंत दिलाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
इसी बीच दोपहर एक बजे अचानक संतराम के बड़े बेटे सचिन की तबियत खराब हो गई। उसे बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया है। कारोबारी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन बिक चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार रात कारोबारी संतराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बीजेपी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन पटेल समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। नामजद सौरभ और राज को पुलिस ने पकड़ लिया है।
कारोबारी के परिजनों का ये भी आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस मुख्य साजिशकर्ता अर्जुन को नहीं पकड़ रही है। अधिकारी पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।