फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman evades tax worth Rs 4.97 crore by creating a bogus firm

Lucknow News: बोगस फर्म बनाकर कारोबारी ने की 4.97 करोड़ की कर चोरी

Sun, 03 May 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Businessman evades tax worth Rs 4.97 crore by creating a bogus firm
लखनऊ। कारोबारी ने बोगस फर्म बनाकर 4.97 करोड़ रुपये की कर चोरी की है। सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3 अखिलेश गौड़ ने इस मामले में गोमतीनगर विस्तार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



सहायक आयुक्त ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा रोड निवासी बसंत सिंह कनवर ने 20 मार्च 2025 को फर्म एमएस रिद्धि इंटरप्राइजेज का पंजीकरण कराया था। उसने गोमतीनगर विस्तार स्थित सुलभ आवास योजना में फर्म का संचालन दिखाया था। आवेदन के समय बैंक खाते की जानकारी और बिजली बिल भी लगाए थे। उन्होंने जीएसटी पोर्टल और बसंत के दस्तावेज की जांच की तो कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन

गहनता से देखने पर पता चला कि बसंत सिंह ने पोर्टल पर 2025-26 तक 4.97 करोड़ रुपये का कारोबार दर्शाया था। ऐसे में 9 अक्तूबर 2025 को राज्य कर अधिकारी खंड-23 ने आरोपी की फर्म का निरीक्षण किया। आरोप है कि मौके पर आरोपी की फर्म का संचालन होता नहीं मिला। सहायक आयुक्त के अनुसार, आरोपी ने बोगस फर्म बनाकर सरकार को 4.97 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई। राज्य कर अधिकारी की जांच पूरी होने पर सहायक आयुक्त अखिलेश ने 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि जीएसटी विभाग ने आरोपी के दस्तावेज मांगे हैं। विवेचना में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed