फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Buses transporting goods instead of passengers: GST mobile squad intercepts nine buses.

Lucknow News: यात्रियों की जगह ढो रहे थे सामान, जीएसटी सचल दल ने पकड़ीं नौ बसें

Tue, 21 Jul 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Buses transporting goods instead of passengers: GST mobile squad intercepts nine buses.
पकड़ी गईं बसें।
लखनऊ। जीएसटी सचल दल ने ''ऑपरेशन कवच'' अभियान चलाकर नौ बसों को पकड़ा है। ये बसें यात्रियों के बजाय सामान ढो रही थीं। व्यापारियों द्वारा दिल्ली से कर चोरी करके यह माल लाया जा रहा था। टीम ने लखनऊ आने वाले सभी रास्तों पर गहन जांच की। पकड़ी गई बसों को राज्य कर विभाग कार्यालय लाया गया है। यहां बरामद माल का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद इन बसों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग जोन-प्रथम के अपर आयुक्त मनोज कुमार विश्वकर्मा ने बताया। जोन-दो के अपर आयुक्त अमरेश त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया गया। पांच सचल दल इकाइयों ने मिलकर नौ बसों को पकड़ा। इन बसों में बिना ई-वे बिल व वैध प्रपत्रों के माल रखे हुए थे। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आस्था बंसल, रमेश कुमार, श्याम सुंदर पाठक, खुश्बू, रवीश कुमार सिंह व श्याम वीर सिंह भी अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed