फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   buses for village area

ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगी रोडवेज की 750 बसें

Wed, 16 Apr 2014 04:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 04:22 AM IST
विज्ञापन
buses for village area

परिवहन निगम की 750 बसें ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी। इससे हजारों ग्रामीणों का गांव से शहर का सफर आसान होगा।

विज्ञापन


साधारण सेवा की इन बसों का जिला मुख्यालय से गांव से सीधा कनेक्शन होगा। आजादी के बाद से अब तक जिन मार्गों पर बसें नहीं चली उन पर यह सुविधा शुरू होगी।

परिवहन निगम ने ग्रामीण अंचल में बस संचालन करने से पहले सरकार से 100 करोड़ रुपये की छूट मांगेगा, जिससे गांव में चलने वाली बसों का किराया कम रहे।

निगम के प्रबंध निदेशक  मुकेश कुमार मेश्राम ने मंगलवार को बताया कि डीजल औसत सुधरने के कारण 20 करोड़ रुपये महीने की डीजल बचत हुई है।

अब इस डीजल से निगम की 750 साधारण बसों को उन मार्गों पर चलाने को तैयारी चल रही जिस पर अब तक ग्रामीणों को बस सुविधा का लाभ नहीं मिला है।

इन बसों के संचालन से जिला मुख्यालयों से दूरदराज के गांव सीधे जुड़ जाएंगे।

इसके लिए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) एवं यातायात अधीक्षक की समिति बनाकर रूट का सर्वे कर रिपोर्ट आगामी समीक्षा बैठक में पेश करने को कहा गया है।

ग्रामीणों को इन बसों में सफर करने के लिये कम किराया भी चुकाना होगा, जिसके घाटे की भरपाई सरकार से की जाएगी।

निगम इस सिलसिले में 100 करोड़ रुपये की छूट पाने के लिये सरकार को प्रस्ताव भेजने जा रहा है।

वहीं इन बसों के ड्राइवरों एवं कंडक्टरों को 350 किमी के बजाय 300 किमी सफर करने की बाध्यता रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed