फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bus steering failed at depot gate, assistant mechanic suspended

Lucknow News: डिपो गेट पर बस की स्टेयरिंग फेल, सहायक मैकेनिक सस्पेंड

Thu, 23 Feb 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 23 Feb 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bus steering failed at depot gate, assistant mechanic suspended
रायबरेली। परिवहन निगम के रायबरेली डिपो की कार्यशाला में मरम्मत होने के बाद 10 मीटर भी बस नहीं चल सकी। कार्यशाला के गेट के पहले ही स्टेयरिंग फेल हो गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बसों की मरम्मत में लापरवाही बरतने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बुधवार को सहायक मैकेनिक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बताया कि बुधवार को वाहन संख्या यूपी 15 एटी 3063 को कार्यशाला में मरम्मत के लिए दिया गया। मरम्मत का काम होने के बाद चालक बस को लेकर चला तो कार्यशाला के गेट पर ही बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। इसके अलावा अन्य बसों में भी निर्देश के बाद भी मरम्मत का काम सहायक मैकेनिक ने ठीक से नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारी ने ठीक से काम नहीं किया। कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन न करके निगम की छवि को धूमिल करने का काम किया। मामले में सहायक मैकेनिक ऋषिकेश को निलंबित करके विभागीय कार्रवाई के लिए जांच शुरू करा दी गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed