{"_id":"63e7fc08e3b31acb7e03e973","slug":"bus-parked-at-charbagh-bus-stand-caught-fire-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : चारबाग में खड़ी बस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, तीन दमकलों ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : चारबाग में खड़ी बस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, तीन दमकलों ने पाया लपटों पर काबू
Sun, 12 Feb 2023 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Feb 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
बस में आग...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारबाग बस अड्डे पर शनिवार रात को खड़ी बस में अचानक आग लग गई। यह देख दूसरी बस में बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। तीन दमकल वाहनों की मदद से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
सीएफओ मंगेश कुमार के मुताबिक, बस अड्डे पर ड्राइवर बस को लॉक करके चला गया था। आधे घंटे बाद बस को फतेहपुर के लिए निकलना था। इसके कुछ देर बाद बस में अचानक अग लग गई और धू-धू कर जलने लगी। यह देख अन्य बस में बैठे यात्री कूदकर सड़क की तरफ भागने लगे। लपटों पर काबू न पाते देख कर्मचारियों ने दमकल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज व आलमबाग से दमकल कर्मी पहुंचे और तीन गाड़ियों की मदद से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि हादसे में बस राख हो गई ह। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण शॉर्ट सर्किट लगा रहा है। जांच की जा रही है।