फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus fare will go down from lucknow to delhi

लखनऊ से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, बसों का किराया होगा कम

Sat, 04 Nov 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Nov 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
bus fare will go down from lucknow to delhi
डेमो

अब लखनऊ से दिल्ली के लिए परिवहन निगम की  बसों से यात्रा करना 14 रुपये तक कम हो जाएगा। जल्दी ही आनंद विहार बस टर्मिनल के सामने बने कौशांबी बस अड्डे से लखनऊ के लिए बसें चलाई जाएंगी, जिससे किराया कम हो जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को  निगम मुख्यालय पर हुई समीक्षा बैठक में हुआ।

विज्ञापन


प्रबंध निदेशक पीगुरु प्रसाद ने आनंद विहार बस टर्मिनल से बसों की पार्किंग खत्म कर साधारण बसों को कौशांबी बस स्टेशन से चलाने के निर्देश दिए हैं। इस बस अड्डे से दिल्ली से झांसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर, उरई और  लखनऊ के लिए वाया बरेली बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


वहीं रोडवेज की बसों से जल्द प्रदेश के 22 हजार गांव जुड़ जाएंगे। परिवहन निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को प्रबंध निदेशक  पीगुरु प्रसाद की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इस पर प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया। एमडी ने जल्द ही बसों का इंतजाम करने के लिए भी कहा है, ताकि ग्रामीणों को अच्छी व सुलभ रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराई जा सके। बताते चलें कि इस वर्ष करीब पांच हजार गांव बस सेवा से जुड़ चुके हैं। अगले वर्ष मार्च तक जिन गांवों का चयन हुआ है, वहां बस  सेवा शुरू करने के लिए बैठक बुलाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed