{"_id":"5e4b87358ebc3ef2dc6b4e2d","slug":"bus-fare-increased-from-lucknow-to-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बस से बाराबंकी का सफर हुआ महंगा, अब देना होगा ये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः बस से बाराबंकी का सफर हुआ महंगा, अब देना होगा ये किराया
Tue, 18 Feb 2020 12:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से बाराबंकी का बस से सफर तीन रुपये महंगा हो गया है। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले 36 हजार से अधिक यात्रियाें को अब अधिक किराया देना पड़ेगा। कैसरबाग से बाराबंकी जाने वाली बसाें का रूट बदलने के कारण किराये में बढ़ोतरी की गई है। मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा के मुताबिक इस संबंध में लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बाराबंकी सहित अन्य डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को सर्कुलर भेजा गया है।
विज्ञापन
लखनऊ से बाराबंकी का किराया तत्काल 36 रुपये हो गया है। पहले यह 33 रुपये था। पहले कैसरबाग अड्डे से चलने वाली बसें वाया परिवर्तन चौक, आईटी चौराहा, निशातगंज, एचएएल होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहा होकर बाराबंकी तक जाती थी। कैसरबाग से जिसकी दूरी सात किमी होती थी।
विज्ञापन
अब कैसरबाग से चलने वाली बसें होटल क्लार्क अवध, राणा प्रताप मार्ग, बैकुंठधाम, समता मूलक चौराहा, लोहिया पार्क होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहा होते हुए बाराबंकी जाएंगी और इसी रूट से वापस आएंगी। नए रूट से कैसरबाग से पॉलीटेक्निक चौराहे की दूरी नौ किमी है।
विज्ञापन
अब कैसरबाग से बाराबंकी के बीच की दूरी 29 किमी से 31 किमी हो गई है। यात्रियों को बढ़ी दूरी का तीन रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।