{"_id":"628956d701a81a6f513aeaa0","slug":"bus-broke-at-midnight-up-transport-minister-reached-immediately-after-getting-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"Minister In Action : आधी रात को बस खराब, सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे यूपी के परिवहन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Minister In Action : आधी रात को बस खराब, सूचना मिलने पर तत्काल पहुंचे यूपी के परिवहन मंत्री
Sun, 22 May 2022 02:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 22 May 2022 02:47 AM IST
सार
सूचना मिलते ही सूचना परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कमता स्थित अवध बस स्टेशन पहुंच गए और निरीक्षण किया। परिवहन मंत्री रात 1:40 बजे अवध बस स्टेशन पहुंचे। रात की शिफ्ट में इंचार्ज के रूप में केके शुक्ला अन्य कर्मियों के साथ डटे थे। मंत्री ने इंचार्ज को बस खराब होने का विवरण बताया और सेवा प्रबंधक को फोन कर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
दयाशंकर सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में शुक्रवार आधी रात को रोडवेज बस अचानक खराब हो गई। इसकी सूचना मिलते ही सूचना परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कमता स्थित अवध बस स्टेशन पहुंच गए और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
हापुड़ डिपो की बस आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। रात करीब 1:20 पर अचानक यह बस पॉलीटेक्निक चौराहे पर खराब हो गई। चालक ने काफी कोशिश की, पर बस ठीक नहीं कर सका। इस बीच किसी यात्री ने परिवहन मंत्री को सूचना दे दी।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री रात 1:40 बजे अवध बस स्टेशन पहुंच गए। रात की शिफ्ट में इंचार्ज के रूप में केके शुक्ला अन्य कर्मियों के साथ डटे थे। मंत्री ने इंचार्ज को बस खराब होने का विवरण बताया और सेवा प्रबंधक को फोन कर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। इंचार्ज ने सेवा प्रबंधक को पूरा मामला बताया।
विज्ञापन
इस बीच मंत्री ने निरीक्षण शुरू कर दिया और सबसे पहले यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस पर वे संतुष्ट दिखे। फिर इंचार्ज से अवध बस स्टेशन से विभिन्न जिलों के लिए मिलने वाली बसों की जानकारी ली।
कर्मियों की मुस्तैदी पर परिवहन मंत्री ने इंचार्ज की पीठ थपथपाई और ऐसे ही सेवाएं देने के लिए हौसला बढ़ाया। रात करीब 2:15 बजे मंत्री रवाना हो गए। इसके कुछ देर बाद बस ठीक होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गई।