फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Burnt transformer will have to be replaced within eight hours in UP

यूपी: जेई को आठ घंटे के भीतर देनी होगी जले ट्रांसफार्मर की सूचना, शिकायत के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर

Tue, 22 Aug 2023 06:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 22 Aug 2023 06:56 PM IST
सार

यूपी में बिजली विभाग के कर्मचारी अब जले ट्रांसफार्मर को बदलने के मामले में ना तो देर कर सकेंगे ना ही बहाने से इसके लिए धन उगाही कर सकेंगे। शिकायत के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Burnt transformer will have to be replaced within eight hours in UP
ट्रांसफार्मर सही करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के उपकेंद्रों पर तैनात जेई अब गांव के खराब-जले ट्रांसफार्मरों को बदलने में मनमानी एवं लापरवाही नहीं कर पाएंगे। और, न ही खास कर्मियों के जरिये ट्रांसफार्मरों को बदलने की आड़ में ग्रामीणों से चंदा की उगाही कर सकेंगे। अब जेई को गांव के ट्रांसफार्मर के खराब एवं जलने पर उसकी सूचना इंडेंट (ट्रांसफार्मर मांग पत्र) के रूप में आठ घंटे के भीतर संबंधित कार्यशाला को देनी होगी। 

विज्ञापन


जो जेई ऐसा नहीं करेंगे और धन उगाही करएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह नई व्यवस्था मंगलवार से एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने मध्यांचल निगम के 19 जिलों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। एमडी ने वितरण के अधिशासी अभियंताओं एवं जेई को आदेश दिए कि ग्रामीण खराब ट्रांसफार्मर सम्बन्धी शिकायत आसानी से कर सकें, इसके लिए टोल फ्री नम्बर-1912 एवं 18001800440 को उपकेंद्रों पर पीले रंग से लिखवा दें।
विज्ञापन


 साथ ही, कार्यशाला के अभियंता ट्रांसफार्मरों की बॉडी पर इस टोल फ्री नंबर को पीले रंग से लिखवाएं। आदेश में कहा गया कि जेई कार्यशाला को इंडेंट जारी करते समय निजी नलकूप (पीटीडब्ल्यू) उपभोक्ता का नाम, मोबाइल नम्बर एवं गांव के प्रधान के मोबाइल नम्बर का भी उल्लेख करेंगे। टीम ट्रांसफार्मर बदलते समय उसका जीपीएस लोकेशन सहित फोटो खींच करके कार्यशाला के जेई को भेजेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर लगाने की वाहन चालक द्वारा सूचना दिए जाने पर कार्यशाला के जेई द्वारा उसकी पुष्टि की जाएगी। उधर, लेसा सिस गोमती जोन के मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि खराब एवं जले ट्रांसफार्मर को बदलने की नई प्रक्रिया को लागू कर कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है।


टोल फ्री नंबर 1912 एवं 18001800440 पर दे सूचना

एमडी ने लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर ,श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं एवं पीलीभीत के ग्रामीण उपभोक्ताओं से अपील की ,कि वह ट्रांसफार्मर के खराब एवं जलने की सूचना टोल फ्री नंबर 1912 एवं 18001800440 पर तत्काल दें, जिससे उसको जल्द से जल्द बदला जा सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed