फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bundelkhand will be developed as defense corridor 

डिफेंस कॉरिडोर में होगा एक लाख करोड़ का निवेश, जल्द दौरा करेगी सैन्य अफसरों की टीम: रक्षा मंत्री

Fri, 23 Feb 2018 02:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand will be developed as defense corridor 
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : amar ujala

यूपी में बनने वाले डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में कुल एक लाख करोड़ का निवेश आने की संभावना है। देश में सिर्फ दो डिफेंस कॉरिडोर बनने हैं। यूपी में यह अलीगढ़ से चित्रकूट तक बनेगा। सिविल और सैन्य अफसरों की टीम जल्द ही अलीगढ़, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, चित्रकूट तक का दौरा करेगी।

विज्ञापन


इस दौरान लघु एवं मध्यम उद्यमियों से बात कर उन्हें सेना की 50 वर्ष की जरूरतों की जानकारी दी   जाएगी। यह जानकारी रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को इन्वेस्टर्स समिट में दी।
विज्ञापन


समिट में डिफेंस एवं एयरोस्पेस पर प्लेनरी सेशन में सीतारमण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो फरवरी को उन्हें समिट का निमंत्रण देने आए थे। तब मैंने उनसे कहा था कि यूपी दिलचस्पी दिखाए तो डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा सकता है। फिर मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसकी चर्चा की। उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए यूपी में डिफेंस कॉरिडोर के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर से शस्त्र आयात बिल घटेगा और विदेशी कंपनियां यहां निवेश करेंगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा यूपी को मिलेगा। अगले एक दशक में भारत रक्षा उत्पाद पर 250 अरब डॉलर खर्च कर सकता है।

निर्मला सीतारमण ने कहा, पिछले 20-25 वर्षों में यूपी में इंडस्ट्री को प्रोत्साहन नहीं दिया गया। अब उसे पुनर्जीवित करने की जरूरत है। कानपुर में डिफेंस की सार्वजनिक क्षेत्र की 6 और यूपी में 13 इकाइयां हैं। इन्हें रिवाइव और एक्टिवेट करके निजी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा।

सिक्स लेन के दोनों ओर होगा कॉरिडोर

bundelkhand will be developed as defense corridor 

डिफेंस कॉरिडोर में फिक्की के सहयोग से निजी इंडस्ट्री को जोड़ा जाएगा। डिफेंस कॉरिडोर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ विकसित किया जाएगा।

कॉमन फैसेलिटी होगी, टेस्टिंग लैब बनेगी
- सरकार अपने खर्च पर कॉमन फैसेलिटी और टेस्टिंग लैब विकसित करेगी ताकि हर निवेशक को इस पर अलग-अलग खर्च न करना पड़े।

- सार्वजनिक क्षेत्र की एचएएल को निजी क्षेत्र व लघु-मध्यम उद्योगों से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed