फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bundelkhand Expressway will be fully operational by April 30: Chief Secretary instructed to open one side in Project Monitoring Group by December 31

30 अप्रैल तक पूरी तरह से चालू होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप में एक साइड 31 दिसंबर तक खोलने के दिए निर्देश

Tue, 07 Dec 2021 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Dec 2021 10:57 PM IST
सार

कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का एक साइड यातायात के लिए 31 दिसंबर तक खोला जाना है। इसलिए बचे हुए कामों को तेजी से पूरा किया जाए।

विज्ञापन
Bundelkhand Expressway will be fully operational by April 30: Chief Secretary instructed to open one side in Project Monitoring Group by December 31
निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं और डिफेंस कॉरिडोर परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का एक साइड यातायात के लिए 31 दिसंबर तक खोला जाना है। इसलिए बचे हुए कामों को तेजी से पूरा किया जाए। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की एक साइड भी जून-2022 तक यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए। वहीं, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की दोनों साइड 30 अप्रैल तक यातायात के लिए खोलने की बात कही गई।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने डिफेंस कॉरिडोर के लखनऊ नोड में लैंड बैंक बढ़ाने के निर्देश दिए। गंगा एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित शिलान्यास के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरा करने पर जोर दिया। परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण करते हुए यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की एक साइड 31 दिसंबर और दोनों साइड 30 अप्रैल तक यातायात के लिए खोल दी जाएंगी।। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed