फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bundelkhand Expressway: Prime Minister will inaugurate the 296 km long four-lane expressway built at a cost of Rs 14,850 crore on Saturday

Bundelkhand Expressway : 14,850 करोड़ की लागत से बने 296 किलोमीटर लंबे चार लेन एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे लोकार्पण

Fri, 15 Jul 2022 12:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Jul 2022 12:18 PM IST
सार

दिल्ली से चित्रकूट के लिए अब डीएनडी फ्लाईवे नौ किलोमीटर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे 24 किलोमीटर, यमुना एक्सप्रेसवे 165 किमी और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे 135 किमी और कुदरैल इटावा (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) से चित्रकूट 296 किलोमीटर सहित कुल 630 किमी की यात्रा होगी।

विज्ञापन
Bundelkhand Expressway: Prime Minister will inaugurate the 296 km long four-lane expressway built at a cost of Rs 14,850 crore on Saturday
औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से अब चित्रकूट से दिल्ली तक 630 किलोमीटर का सफर निर्बाध यात्रा से आठ से नौ घंटे में पूरा हो सकेगा। एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुंदेलखंड का औद्योगिक और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। 14,850 करोड़ रुपये की लागत से बने 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली तक सड़क मार्ग से सुगम संपर्क होगा।

विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि 16 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को गंगा एक्सप्रेस वे के लिए पर्यावरण की एनओसी मिल गई है।
विज्ञापन


दिल्ली से चित्रकूट के लिए अब डीएनडी फ्लाईवे नौ किलोमीटर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे 24 किलोमीटर, यमुना एक्सप्रेसवे 165 किमी और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे 135 किमी और कुदरैल इटावा (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे) से चित्रकूट 296 किलोमीटर सहित कुल 630 किमी की यात्रा होगी। एक्सप्रेसवे बनने से बुंदेलखंड के  चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा जिलों के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा और जालौन में एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कारिडोर भी बनाया जा रहा है। इसके लिए सलाहकार एजेंसी का चयन हो चुका है। उद्योग लगने से लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा। एक्सप्रेसवे के आरओडब्ल्यू के तहत लगभग सात लाख पौधरोपण किया जा रहा है।


28 महीने में बना एक्सप्रेसवे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी-2020 में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था। यूपीडा ने वैश्विक महामारी कोरोना के बावजूद 28 माह में 296 किमी लंबा एक्सप्रेसवे तैयार कराया है। यूपीडा के अधिकारी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे लक्ष्य से आठ महीने पहले बनकर तैयार हुआ है। परियोजना में न्यूनतम निविदा अनुमानित लागत से करीब 12.72 प्रतिशत कम है। इससे यूपीडा को करीब 1132 करोड़ रुपए का लाभ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed