{"_id":"6a52aa034c65cefe0d06f061","slug":"bullion-trader-defrauded-of-1375-lakh-lucknow-news-c-13-lko1096-1823813-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
गुडंबा। विकासनगर पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-11 स्थित मिनी स्टेडियम के पास से दो युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान, चोरी में प्रयुक्त ईको कार और अपाचे बाइक बरामद हुई है।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि आरोपियों की पहचान ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी रविंद्र राठौर (39) और हरदोई निवासी रावेंद्र कुमार गौतम (27) के रूप में हुई है। आरोपियों ने एक जुलाई की रात सेंट्रल एकेडमी और शहनाई गेस्ट हाउस के पास तीन मकानों के ताले तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी पहले बंद मकानों की रेकी करते थे, फिर ईको कार और बाइक से पहुंचकर चोरी को अंजाम देते थे। चोरी का माल वे आपस में बांट लेते थे। आरोपी रावेंद्र कुमार गौतम पर लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी के कुल 17 एफआईआर दर्ज हैं। रविंद्र राठौर के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं। (संवाद)