लखनऊः स्कूल में मिला कारतूस से भरा बैग, शिक्षकों और बच्चों में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के एक प्राथमिक स्कूल में बंदूक और उसकी गोलियां मिलने से सनसनी मच गई है। बता दें कि यह स्कूल हजरतगंज के नरही में स्थित है। जानकारी के मुताबिक जिस कमरे से यह बंदूक और गोलियां मिली हैं, वह करीब 40 साल से बंद था और आज सुबह सफाई के दौरान जब यह बंदूक और गोलियां दिखाई दीं तो स्कूल के प्रिंसिपल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
Lucknow: Bullets, cartridges&a gun was found in box kept in a room in a Primary School in Narahi, earlier today. Police say 'The room was locked since 40 years&it was being cleaned today. We have talked to Education Dept officers, necessary action will be taken. Investigation on' pic.twitter.com/LpK8vC1LI6
— ANI UP (@ANINewsUP) October 12, 2018विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक और गोलियों से भरे बैग को कब्जे में ले लिया है और इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर इन्हें स्कूल में कौन और कब लाया। बताया यह भी जा रहा है कि इन गोलियों में से कुछ नकली हैं। जिस कमरे में यह गोलियां रखी हुई थी, वहां पर कई और सामना सालों से बंद पड़ा हुआ है।
गोलियों की जानकारी जैसे ही बच्चों और स्कूल के अन्य शिक्षकों तक पहुंची तो उनके बीच दहशत का माहौल देखा गया। अधिकरत इनमें से डरे और सहमे हुए हैं।