{"_id":"4244e4eaa6663bf593b048ac1c111066","slug":"bullet-found-in-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर यात्री के पास फिर मिला जिंदा कारतूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर यात्री के पास फिर मिला जिंदा कारतूस
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 13 Aug 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पर अपने सामान के साथ कारतूस लाने वाले यात्रियों का सिलसिला लगातार जारी है। बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी शनिवार को बैग में कारतूस के चलते यात्रा नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को एक अन्य यात्री के बैग से दो कारतूस निकले। हालांकि शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर उसे जाने दिया गया।
राजाजीपुरम के अशोक नगर निवासी बीएन तिवारी रविवार सुबह 9:50 बजे एयर इंडिया के विमान एआई-412 से से दिल्ली जाने के लिए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे थे।
विज्ञापन
उनके सामान की जांच के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को .32 बोर के दो कारतूस मिले। हालांकि, शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन