फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bulandshashar District commandant terminated for corruption

भ्रष्टाचार का दोषी जिला कमांडेंट बर्खास्त, होमगार्डों की ड्यूटी के लिए घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल

Mon, 19 Oct 2020 07:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Bulandshashar District commandant terminated for corruption
- फोटो : सोशल मीडिया

भ्रष्ट आचरण के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निलंबित चल रहे बुलंदशहर के जिला कमांडेंट मुकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त किए जाने के आदेश दिए हैं। मुकेश द्वारा होमगार्ड स्वंय सेवकों से ड्यूटी लगाने के नाम पर घूस लिए जाने का वीडियो बीते नवंबर माह में वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई थी।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में मुकेश होमगार्ड स्वयंसेवकों की विभिन्न प्रकार की ड्यूटी लगाने के लिए रुपये लेकर अपने जेब में रखते हुए दिख रहे थे। वीडियो क्लिप में हो रही वार्ता में यह साफ था कि यह रुपये जिला कमांडेंट द्वारा होमगार्ड को ड्यूटी के नाम पर लिए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने इसकी प्रारंभिक जांच डिप्टी कमांडेंट जनरल होमगार्ड, आगरा के स्तर से कराई थी।

विज्ञापन

जांच में सही पाए गए सभी आरोप

जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मुकेश को निलंबित कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। इसके बाद विस्तृत जांच के लिए होमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान के डिप्टी कमांडेंट जनरल विवेक कुमार सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया। इस जांच में भी जिला कमांडेंट मुकेश के खिलाफ सभी आरोप सही पाए गए।

अपनी सफाई में मुकेश कुमार ने वीडियो को कूटरचित बताते हुए खुद को निर्दोष बताया था। वीडियो का परीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ में कराया गया, जहां तीनों वीडियो क्लिप में किसी तरह की छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निलंबित जिला कमांडेंट को सेवा से पदच्युत करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed