फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bulandshahr Violence Family of Sumit reached Lucknow to meet Chief Minister Yogi Adityanath

बुलंदशहर हिंसा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला मृतक सुमित का परिवार, हर संभव मदद का भरोसा

Wed, 19 Dec 2018 10:21 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Wed, 19 Dec 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Violence Family of Sumit reached Lucknow to meet Chief Minister Yogi Adityanath
योगी अदित्यानाथ(इनसेट- सुमित) - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के स्याना में हुए बवाल में मृतक सुमित के परिजनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सुबह करीब 11 बजे के सुमित का परिवार सीएम आवास पहुंचा। कुछ ही देर बाद सीएम योगी ने परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सुमित के पिता ने बताया कि सीएम ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। परिवार द्वारा आर्थिक सहायता की मांग पर भी सीएम ने आश्वासन दिया है। परिवार द्वारा सीएम आवास पर आत्महाद की चेतावनी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री ने मिलने के लिए बुलाया था। परिवार मृतक को शहीद का दर्जा दिए जाने समेत आर्थिक सहायता की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि स्याना बवाल में चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने घटना के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। बाद में पुलिस प्रशासन व नेताओं के आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सुमित के परिजनों की कोई सुध नहीं ली थी। सुमित के पिता की तहरीर पर छह दिन बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं, सुमित के परिजन बार-बार न्याय की गुहार लगा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed