{"_id":"5c0b6517bdec224180577adb","slug":"bulandshahar-sp-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसा: सीओ व चौकी इंचार्ज के बाद एसएसपी पर गिरी गाज, हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसा: सीओ व चौकी इंचार्ज के बाद एसएसपी पर गिरी गाज, हटाए गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में हुए बवाल पर स्याना के सीओ सत्य प्रकाश शर्मा और चौकी इंचार्ज चिंगरावठी सुरेश कुमार के बाद अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण बहादुर सिंह पर गाज गिरी है। उन्हें एसपी के पद से हटाकर डीजीपी ऑफिस से सम्बद्घ कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रभाकर चौधरी को बुलंदशहर का नया एसएसपी बनाया गया है। वह अभी तक सीतापुर में पुलिस अधीक्षक पद पर थे। जबकि, अभी तक डीजीपी ऑफिस से सम्बद्घ रहे एल आर कुमार को सीतापुर का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सीओ और चौकी इंचार्ज को हटाने के बाद कई अन्य अफसरों पर भी बुलंदशहर हिंसा मामले में कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही थी। मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को एडीजी इंटेलीजेंस ने सौंपी थी।
विज्ञापन