फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bulandshahar's medical college and cancer institute will be named after kalyan Singh.

निर्णय: योगी सरकार ने कल्याण सिंह को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पूर्व सीएम के नाम से जाने जाएंगे ये दो मेडिकल संस्थान

Thu, 26 Aug 2021 02:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Aug 2021 02:08 PM IST
सार

यूपी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जनसेवा भाव को नमन करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Bulandshahar's medical college and cancer institute will be named after kalyan Singh.
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अनोखी श्रद्धांजलि दी है। यूपी सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हो गया था। वो 89 वर्ष के थे और लंबे समय से पीजीआई लखनऊ में भर्ती थे।

भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के अंतिम दिनों से लेकर अंतिम सफर तक में सरकार और संगठन के प्रमुख लोग साये की तरह साथ रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सरकार व संगठन ने उनकी देखभाल और सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखी।
विज्ञापन


प्रदेश ही नहीं देश की राजनीति में कल्याण के कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल समय-समय पर उनके परिजनों को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे बल्कि निधन की खबर मिलते ही अगले दिन तमाम कार्यक्रम छोड़कर श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में कल्याण की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक ले जाने में उनका योगदान जगजाहिर है। राज्यपाल पद से हटने के बाद कल्याण ने फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के शीर्ष नेताओं तक ने एक मार्गदर्शक के रूप में उन्हें सम्मान दिया और अब उनके निधन के बाद बुलंदशहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज व लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम उनके नाम पर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed