फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Budget: Women's expectations not met

बजट : महिलाओं की नहीं पूरी हुईं उम्मीदें

Mon, 02 Feb 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Budget: Women's expectations not met
बजट
लखनऊ। केंद्रीय बजट देश की आर्थिक प्रगति का खाका पेश करता है, लेकिन इसका असली पैमाना आम आदमी की रसोई और बचत है। घर की प्रबंधक होने के नाते गृहणियां इन नीतिगत घोषणाओं को अपनी दैनिक चुनौतियों और भविष्य की सुरक्षा के तराजू पर तौल रही हैं। कुछ महिलाएं खुश हैं, तो कुछ ने निराशा व्यक्त की है। अधिकतर महिलाओं को उम्मीद थी कि घरेलू गैस और तेल की दरों में राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे वे निराश नजर आईं।
विज्ञापन


-----
रसोई को नहीं मिला कोई लाभ
बजट में गृहिणियों के लिए कुछ नया नहीं रहा। हर बार उम्मीद होती है कि शायद इस साल रसोई का बोझ कम होगा, पर गैस और तेल की कीमतें जस की तस हैं। सरकार ने टैक्स में राहत तो दी, पर महंगाई ने उसे बराबर कर दिया। इस बजट से रसोई कुछ लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

-सुमिता सिद्धार्थ, एडिटर, इनरव्हील क्लब, वृंदावन कॉलोनी
----

स्टोरेज के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर की घोषणा अच्छी
सब्जियों और अनाज के स्टोरेज के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर की घोषणा अच्छी है। इससे साल भर कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर लगाम लगेगी। रसोई के बजट को स्थिर रखने की दिशा में यह एक दूरगामी सोच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रचना गुप्ता, गृहिणी, निशातगंज

-----
गृहिणियों के लिए निराशाजनक बजट

अगर एक गृहिणी के रूप मैं बजट को देखूं तो कुछ खास नहीं रहा। लगा भी था, क्योंकि चुनाव में अभी समय है, अगर चुनाव नजदीक होता तो शायद कुछ खास किया जाता महिलाओं के लिए। बजट शहर की घरेलू महिलाओं के लिए तो निराशाजनक है।


- डॉ. रेनू वर्मा, विवेकखंड, गोमतीनगर
-----

महिलाओं के हित में बजट
लखपति दीदी योजना का विस्तार और महिलाओं को मिलने वाले सस्ते लोन ने पंख दिए हैं, लेकिन खाद्य तेल और मसालों पर आयात शुल्क कम होने और एलपीजी के दाम कम नहीं हुए। हालांकि, टैक्स छूट से कुछ पैसे बचेंगे, लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हुई।
- मीना सिंह, अध्यक्ष, सरयू एन्क्लेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article