फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   budget session of uttar pradesh

यूपी में गूंजी हुंकार, अखिलेश सरकार हो बर्खास्त!

Thu, 19 Jun 2014 12:03 PM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Jun 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
budget session of uttar pradesh

यूपी विधानसभा में जमकर बवाल शुरू हो गया है। भाजपा विधायक स्पीकर के आसन के पास धरने पर बैठ गए हैं। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सदन में अखिलेश यादव, कानून व्यवस्था और महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। भाजपा ने धरना किया तो बसपा ने सरकार के खिलाफ पोस्टर लहराए। कांग्रेस ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए और सरकार का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


इस बवाल और हंगामे के चलते यूपी विधान परिषद को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, इसी दौरान सीएम अखिलेश यादव ने बजट को अंतिम रूप दे दिया  है।

बर्खास्त हो यूपी सरकार

budget session of uttar pradesh

सदन में बवाल मचाने के बाद बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश अपर‌ाधियों के सामने बेबस हो गए हैं।

बसपा और भाजपा के हंगामे के चलते जब सदन को दोपहर 12.30 बजे तक स्‍थगित कर ‌दिया गया, तो बसपा नेताओं ने सीएम पर जमकर आरोप लगाए।

बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि यूपी में रेप, हत्या और लूट की वारदातें दिनबदिन बढ़ती जा रही हैं।

‌नसीमुद्दीन ने कहा कि अखिलेश के पास कानून व्यवस्‍था को लेकर कोई जवाब नहीं है। उन्होंने मांग की कि यूपी सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

भाजपा का रहेगा आक्रामक रूख

budget session of uttar pradesh
उत्तर प्रदेश के आज से शुरू हो रहे विधानमंडल के बजट सत्र में जोरदार हंगामा होने की पूरी उम्मीद है। भाजपा ने सर्वदलीय बैठक का ‌बहिष्कार कर इसके संकेत दे दिए हैं।

बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करके भाजपा ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि सदन में वह सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करेगी।

पांडेय ने सभी दलों के नेताओं से सत्र के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सहयोग का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

अखिलेश ने दिलाया भरोसा

budget session of uttar pradesh

विधान भवन में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाजपा को छोड़कर सभी दलों के नेता मौजूद थे।

भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता सतीश महाना का कहना था कि सरकार जनमत खो चुकी है। इस बैठक का कोई औचित्य नहीं है क्योंकि सुझाव माने नहीं जाते।

पार्टी अब सीधे सदन के भीतर जनता से जुड़े मामलों को जोरदार तरीके से उठाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को सत्तारूढ़ दल की ओर से सदन के संचालन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

बैठक में बसपा के स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस के प्रदीप माथुर, रालोद के दलवीर सिंह व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अंबिका चौधरी मौजूद थे।

18 जुलाई तक के कार्यक्रम को मंजूरी

budget session of uttar pradesh

विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा के 18 जुलाई तक के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई।

पहले दिन उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (संशोधन) अध्यादेश, 2014, उप्र मूल्य संवर्धित कर (संशोधन) अध्यादेश, 2014 तथा उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अध्यादेश, 2014 सदन के पटल पर रखा जाएगा।

अखिलेश की खास प्लानिंग

budget session of uttar pradesh

वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बजट सत्र में सभी मंत्रियों से पूरी तैयारी के साथ आने और विधायकों से पूरे समय उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

सपा मुख्यालय में सपा विधानमंडल दल की बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि बजट सत्र बहुत महत्वपूर्ण है। कोशिश होनी चाहिए कि सदन में सपा सदस्यों की संख्या पूरी रहे। ऐसे भी मौके आ सकते हैं कि सदन में वोटिंग की नौबत आ जाए। मतदान के समय संख्या कम नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे मुद्दे उठाएगा जिन पर सरकार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ऐसे मुद्दों पर विपक्ष के आरोपों का मजबूती से जवाब दिया जाए।

बिजली, पानी मुद्दे का सामना करने को तैयार

budget session of uttar pradesh

वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव, विधान परिषद में नेता सदन अहमद हसन और मंत्री अंबिका चौधरी ने भी विधानमंडल दल के सदस्यों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ मुद्दों को तूल देने की कोशिश करेगा, इसलिए मंत्री और सभी सदस्य पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहे।

उन्होंने कानून व्यवस्था, बिजली, गन्ना मूल्य जैसे मुद्दों पर जोरदार ढंग से बात रखने को कहा। बैठक के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य विशंबर प्रसाद निषाद ने सभी विधायकों को भोज दिया।

विधानमंडल दल की बैठक में वे सभी मंत्री भी पहुंचे जिनके विभागों में फेरबदल किया गया है। जिन मंत्रियों को अपेक्षाकृत कम अहमियत विभाग विभाग मिले हैं, वे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed