{"_id":"669fc980404f14a0e00952e6","slug":"budget-2024-two-lakh-youth-of-the-state-will-get-one-time-assistance-of-rs-6000-after-training-and-will-also-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: प्रदेश के दो लाख युवाओं को प्रशिक्षण के बाद 6000 की एकमुश्त सहायता, मिलेंगे नौकरी के मौके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: प्रदेश के दो लाख युवाओं को प्रशिक्षण के बाद 6000 की एकमुश्त सहायता, मिलेंगे नौकरी के मौके
Tue, 23 Jul 2024 08:52 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:52 PM IST
सार
Budget 2024-25: प्रदेश में विभिन्न स्तर पर आईटीआई, सामान्य व इंजीनियरिंग स्नातक युवाओं को सीएम शिक्षुता योजना के तहत विभिन्न कंपनियों व उद्यम संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Budget 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय बजट में 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं की इंटर्नशिप (प्रशिक्षण) की घोषणा का लाभ प्रदेश के लगभग दो लाख युवाओं को भी मिलेगा। प्रदेश में सीएम शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को अब इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले प्रतिमाह भत्ते के साथ ही प्रशिक्षण समाप्त होने पर 6000 रुपये की एकबारगी सहायता भी मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में विभिन्न स्तर पर आईटीआई, सामान्य व इंजीनियरिंग स्नातक युवाओं को सीएम शिक्षुता योजना के तहत विभिन्न कंपनियों व उद्यम संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत इनको उद्योगों की आज की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। ताकि वह यहां पर रोजगार भी पा सकें। पिछले साल आईटीआई में 83 हजार, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 11 हजार और इंजीनियरिंग स्नातक 30 हजार से अधिक युवाओं को सीएम शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत प्रशिक्षण दिलाया गया है।
विज्ञापन
जबकि नए सत्र में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। सिर्फ आईटीआई में 1.50 लाख और उच्च शिक्षा में 20 हजार से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिए जाने का लक्ष्य लेकर काम शुरू किया गया है। प्रदेश में आईटीआई के युवाओं को केंद्र की ओर से 1500 व प्रदेश की ओर से टॉप अप के तहत 1000 रुपये कुल 2500 व कंपनी की ओर से भी भत्ता दिया जाता है। इसी तरह उच्च शिक्षा स्तर पर 4500 रुपये केंद्र, 1000 प्रदेश सरकार व 3500 रुपये कंपनी, कुल 9000 रुपये महीने दिया जाता है।
विज्ञापन
जबकि केंद्रीय बजट में 500 शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप कराने की योजना है। इसमें उन्हें रियल लाइफ व्यवसाय का अनुभव, विभिन्न व्यवसायों और रोजगार के अवसर के लिए एक साल प्रशिक्षण दिया जाएगा। शीर्ष (नवरत्न) व अन्य प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप से युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। वह यहां से प्रशिक्षण पाने के साथ ही खुद को इसके लिए और तैयार कर सकेंगे। साथ ही इस दौरान मिलने वाला भत्ता उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेगा।