{"_id":"669fb5539f71fb77be023d42","slug":"budget-2024-highways-of-up-will-shine-two-thousand-new-roads-will-also-be-built-with-rs-40-thousand-crores-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: चमक उठेंगे यूपी के हाइवे, 40 हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: चमक उठेंगे यूपी के हाइवे, 40 हजार करोड़ से बनेंगी दो हजार नई सड़कें भी, गांवों पर फोकस
Tue, 23 Jul 2024 08:43 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:43 PM IST
सार
Budget 2024-25: केंद्रीय बजट में यूपी के हाइवे और सड़कों के लिए 40 हजार करोड़ की राशि मिलने की संभावना है। पिछली बार की तुलना में इस बार 15 हजार करोड़ ज्यादा मिले हैं।
विज्ञापन
यूपी में बनेंगे एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में हाईवे के लिए चालू वित्त वर्ष में करीब 40 हजार करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। बजट में ग्रामीण सड़कों पर खास फोकस दिखा। इससे प्रदेश में करीब दो हजार नए ग्रामीण मार्ग बन सकेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों का मानना है कि सड़कों को दिए गए बजट में वर्ष 2047 का विजन साफ झलक रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में 11737 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। पिछले वित्त वर्ष में यूपी में हाईवे के विकास के लिए केंद्र से 25 हजार करोड़ रुपये मिले थे। राज्य सरकार की संस्तुति पर 50 से ज्यादा राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया है। केंद्रीय बजट में पिछले साल के मुकाबले 15 हजार करोड़ ज्यादा बजट मिलने से नए राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास हो सकेगा, लेकिन केंद्रीय सड़क निधि में इस बार भी कोई अधिक राशि मिलने की उम्मीद नहीं है। वित्त वर्ष 2023-24 में इस मद में करीब 60 करोड़ रुपये मिले थे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय सड़क निधि के तहत यूपी को पहले ही ज्यादा राशि मिल चुकी है। इसलिए इस बार के बजट को देखकर लग रहा है कि इस मद में अधिक राशि नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
ग्रामीण सड़कों पर फोकस, दो हजार नए मार्ग बनेंगे
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) का चौथा चरण शुरू करने का एलान किया है। योजना के लिए पात्र ग्रामीण बसावटों में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इस दायरे में प्रदेश की दो हजार नई सड़कें आएंगी। यूपी में 250 से अधिक आबादी वाली बसावटों और एक किमी या ज्यादा लंबी सड़कों को नाबार्ड की मदद से बनाया जा रहा है। एक किमी से कम लंबी सड़कों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बनाया जा रहा है। शासन के अधिकारियों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के चौथे चरण से प्रदेश में ग्रामीण सड़कों का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में आसानी होगी और स्थानीय स्तर पर कृषि व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन