फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   buddhist conclave

Lucknow News: दुनिया ने युद्ध, भारत ने बुद्ध दिया

Tue, 21 Nov 2023 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
buddhist conclave
बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में पर्यटन मंत्री।
लखनऊ। कंबोडिया, थाईलैंड, लाओस, श्रीलंका, वियतनाम, म्यामांर समेत दक्षिण पूर्व एशिया के देशों से बौद्ध भिक्षुओं का दल लखनऊ पहुंचा। शांति उपवन बौद्ध विहार में आयोजित समारोह की शुरुआत धम्पद के अखंडपाठ से हुई। इस वर्ष इसे दिवंगत भदंत शांति मित्र की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष थे। यह आयोजन बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव के तहत किया जा रहा है, जिसका आयोजन लाइट ऑफ बुद्ध धर्म फाउंडेशन इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ पर चलने वाले इस दस दिवसीय आयोजन का एक पड़ाव लखनऊ है। मंगलवार को जत्था शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने के बाद श्रावस्ती के लिए रवाना होगा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पयर्टन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए जो मार्ग दिखाया है, उस पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने युद्ध और भारत ने विश्व को बुद्ध दिया। उत्तर प्रदेश में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्थल के तीर्थ स्थल हैं। बौद्ध परिपथ के तीर्थस्थलों का कायाकल्प किए जाने की जानकारी भी उन्होंने बौद्ध पर्यटकों को दी।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर मेहमानों तक बात पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाई आयोजक राजेश ने। उन्होंने ही बताया कि मंगलवार को जत्था शहर में प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेगा और उसके बाद श्रावस्ती के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मुख्य रूप से बोध गया में 2006 से चल रहा है, हर साल दो दिसंबर से 12 दिसंबर तक आयोजन होता है। उसी कड़ी में यह धम्म यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी पहला प्रदेश जिसने हमें मौका दिया

डॉ. वांगु डिक्सी यूरोप बर्कले धर्मा कॉलेज की निदेशक डॉ. वांगमो डिक्सी ने कहा कि यूपी पहला प्रदेश है जिसने हमें स्पांसर किया। यह प्रयास एक युग का सूत्रपात करेगा।


बौद्ध पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा उत्तर प्रदेश

ब्रिटेन से आए बौद्ध उपासक डॉ. रिचर्ड डिक्सी ने कहा कि यहां आकर अद्भुत अनुभव हुए हैं। हम सभी यह दावे से कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश बौद्ध पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed