फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btech student arrested in rape case

नवाजिश से विशाल बनकर युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर रहा था यौन शोषण, गिरफ्तार

Wed, 08 Dec 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
btech student arrested in rape case
लखनऊ। बीटेक का छात्र नवाजिश नाम बदलकर विशाल बन गया। इसी नाम से कई युवतियों से दोस्ती कर उनका शारीरिक शोषण किया। उसकी हकीकत जानने के बाद एक युवती ने दुष्कर्म व ढाई लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद मुकदमा गाजीपुर थाने ट्रांसफर हो गया। गाजीपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल व लैपटॉप में कई युवतियों नंबर व आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। पुलिस को इस मामले में तीन अन्य साथियों की तलाश है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर अनिल कुमार के मुताबिक मूलरूप से अंबेडकरनगर के बसखारी निवासी शमशुल का बेटा नवाजिश बिन लखनऊ में एक निजी कॉलेज से बीटेक में अंतिम साल का छात्र है। नवाजिश के खिलाफ एक युवती ने अलीगंज थाने में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। युवती का आरोप है कि नवाजिश से तीन महीने पहले उसकी दोस्ती हुई थी। उसने अपना नाम विशाल सिंह ठाकुर बताया था। नवाजिश उर्फ विशाल ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उससे ढाई लाख रुपये में ऐंठ लिए।
विज्ञापन

मोबाइल व लैपटॉप खंगाल रही पुलिस
अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद अधिकारियों ने इस मामले को गाजीपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया, जिसके विवेचक पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी कमलेश राय बनाए गए। कमलेश राय के मुताबिकपकड़ा गया नवाजिश बीटेक का छात्र है। उसने नाम बदलकर कई और लड़कियों से दोस्ती की है। नवाजिश केमोबाइल व लैपटॉप में कई लड़कियों के नंबर व डिटेल मिले हैं। इस मामले में उसके तीन अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है। नवाजिश का बड़ा भाई नोएडा में इंजीनियर है, जबकि पिता मुंबई में बड़े कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed