फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btech student and bds student get suicide

बीटेक छात्रा व बीडीएस छात्र सहित तीन ने फांसी लगाई

Sun, 24 Jan 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
btech student and bds student get suicide
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार रात मड़ियांव में बीटेक छात्रा मनीषा कुशवाहा (20) व चिनहट के विष्णुलोक कॉलोनी में बीडीएस छात्र अमित सिंह (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरूप से कुशीनगर के भटौलिया के रहने वाले नागेंद्र कुशवाहा की बेटी मनीषा लखनऊ में रहती थी। वह चिनहट स्थित एक निजी संस्थान से बीटेक बायोटेक अंतिम साल की छात्रा थी। मड़ियांव स्थित अहलादपुर में किराए के मकान में दो साल से किराए पर रहती थी। उसने शुक्रवार रात फांसी लगा ली। पुलिस केमुताबिक, मनीषा पढ़ाई को लेकर काफी डिप्रेशन में रहती थी। एक दो दिन पहले फोन पर किसी बात पर उसकी मां चंद्रावती से कहासुनी भी हुई थी। पिता नागेंद्र कुशवाहा पीओपी कारीगर है। परिवार में आकाश व विकास भाई हैं।
विज्ञापन

लिवइन में रहने वाले बीडीएस छात्र की मौत
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, कृष्णानगर विष्णुलोक कॉलोनी में रहने वाले अशोक सिंह आवास विकास से रिटायर हैं। उनका छोटा बेटा अमित सिंह चिनहट स्थित एक संस्थान से बीडीएस की पढ़ाई किया था। उसने तामिलनाडु के एक संस्थान से एमडीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। शुक्रवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अमित के भाई अजीत के मुताबिक, अमित चिनहट में मोहन अपार्टमेंट में अपने साथ पढ़ाई करने वाली देवरिया की युवती के साथ लिवइन में रहता था। शुक्रवार शाम को वह कुछ देर के लिए मां कमलेश व पिता से मिलने आया था। कुछ देर बाद वापस चला गया। देर शाम को युवती ने फोन पर बताया कि अमित पंखे से बेडशीट के फंदे से लटक रहा है। पिता अशोक ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई अजीत के मुताबिक, अमित की मौत की जांच होनी चाहिए। भाई ने बताया कि 20 जून को दोनों ने पति-पत्नी के रूप में रहने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed