फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btc session start

अगले महीने शुरू होगा बीटीसी सत्र

Thu, 23 Jan 2014 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
btc session start

बीटीसी सत्र देर से ही सही पर शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई

विज्ञापन
हैं।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने आवेदनों की खामियां दूर करते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को भेज दिया है। वह शीघ्र ही नेशनल इनफॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) को सूची सौंप देगा।

माह के अंत तक ऑनलाइन अनंतिम सूची जारी करते हुए मेरिट में आने वालों से 10 जिलों का विकल्प लेते हुए फरवरी के दूसरे सप्ताह से प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश में इस समय बीटीसी की करीब 41,500 सीटें हैं।


बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षक बनने की योग्यता स्नातक व बीटीसी है। एससीईआरटी ने बीटीसी के लिए आवेदन मांगा था। इसके लिए 6,68,700 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। एससीईआरटी ने मेरिट की पहली कटऑफ 73,140 छात्रों की जारी की थी।

इसके बाद काफी संख्या में आवेदकों ने यह प्रत्यावेदन दिया कि गड़बड़ियों के चलते उन्हें शामिल नहीं किया गया। इसके बाद छात्रों को खामियां दूर करने का मौका दिया गया। एससीईआरटी द्वारा बार-बार मौका देने के बाद भी सभी छात्र खामियां दूर नहीं कर सके।


एससीईआरटी ने इसके बाद डायट प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे आवेदन की खामियां स्वयं दूर करें ताकि कोई भी पात्र प्रशिक्षण से वंचित न रह जाए। डायट प्राचार्यों ने खामियां दूर करते हुए एससीईआरटी को सूची भेज दी है।

बताया जाता है कि करीब 7500 आवेदकों ने काफी गल्तियां की थीं, जिन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। एससीईआरटी 27 से 28 जनवरी तक सूची एनआईसी को सौंपेगा।

इसके करीब पांच दिन बाद अनंतिम कटऑफ जारी किया जाएगा। इसके एक सप्ताह बाद मेरिट में आने वालों से 10 जिलों का विकल्प लिया जाएगा और एक सप्ताह बाद अंतिम चयन सूची जारी करते हुए फरवरी के दूसरे हफ्ते से प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed