फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btc session may start late

खता 25 हजार कैंडिडेट्स की, सजा भुगतेंगे 6 लाख

Wed, 02 Oct 2013 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
btc session may start late

पहले तो गलत फॉर्म भरा। संशोधन का मौका दिया गया तो भी नहीं सुधार पा रहे। इसके लिए उन्हें तीन-तीन मौके दिए जा चुके हैं। इसी में एक महीना गुजर गया।

विज्ञापन


यह हाल उन अभ्यर्थियों का है जो बीटीसी में दाखिला लेकर शिक्षक बनने का सपना संजोए हैं। शिक्षा विभाग के अफसर अभी तक उनके आवेदन फार्म सुधरवाने में ही जुटे हैं और सत्र लगातार लेट होता जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें- बीटीसी: बढ़ी आवेदन की अंतिम तारीख, फिर लेट होगा सत्र


25 हजार अभ्यर्थियों की गलती की सजा छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों को भुगतनी होगी जिनका कोई दोष नहीं है।

बीटीसी-2013 के लिए बीटीसी में दाखिले का विज्ञापन जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिए गए कई बार मौके

इसके लिए 26 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन, 19 अगस्त तक फीस और 22 अगस्त तक फॉर्म भरकर पूरा करना था।

इसमें 6, 68, 700 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें से 25, 901 अभ्यर्थी ऐसे थे जिन्होंने गलत फॉर्म भरा था। चूंकि पिछले साल गलत फॉर्म भरने वालों को संशोधन का मौका नहीं दिया गया था।

पढ़ें- बीटीसी आवेदन में संशोधन, 21 तक करें आवेदन


इसलिए कोर्ट ने कहा था कि छोटी सी गलती की इतनी बड़ी सजा देना ठीक नहीं। इसी को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को इस बार संशोधन का मौका दिया गया है।

इसके लिए 26 अगस्त से दो सितंबर तक संशोधन का मौका दिया गया। इस संशोधित आवेदन की हार्ड कॉपी अभ्यर्थी को डायट में जमा करनी थी।

17 हजार ने नहीं किए संशोधन
तय तारीख के बाद भी 17 हजार से अधिक अभ्यर्थी ऐसे रह गए जिन्होंने संशोधन की प्रति जमा नहीं की। यह मानते हुए कि यह भी बड़ी संख्या है, इसलिए उन्हें फिर मौका दिया गया।

इस तरह 21 सितंबर तक छह हजार से अधिक और फिर 24 सितंबर तक करीब पांच हजार अभ्यर्थी रह गए जिन्होंने संशोधन की प्रति जमा नहीं की है। अब उन्हें चार अक्तूबर तक का आखिरी मौका फिर दिया गया है।

पढ़ें- इस बार भी सुस्त होगी चाल बीटीसी सत्र की

चार अक्तूबर के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने में भी कम से कम 15 दिन लग जाएंगे। उसके बाद त्योहार होने की वजह से नवंबर में काउंसलिंग हो पाएगी। दाखिलों तक दिसंबर चला जाएगा। इस तरह सत्र छह महीने लेट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed