{"_id":"ff76a94270968887e9b24579d2b67831","slug":"btc-cut-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी हो गई BTC की कट ऑफ लिस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी हो गई BTC की कट ऑफ लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Feb 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार बीटीसी प्रशिक्षण के लिए अनंतिम कटऑफ जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आवेदक गुरुवार से विभागीय वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि डालकर कट ऑफ लिस्ट में अपना नाम देखने के साथ ही प्रिंट भी निकाल सकेंगे।
मेरिट में आने वालों से 10 से 17 फरवरी के बीच ऑनलाइन 10 जिलों का विकल्प लिया जाएगा। उन्हें विकल्प भरने से पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से विशेष कोड प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें ऑनलाइन निकाला गया प्रिंट ले जाना होगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
दस जिलों का ऑनलाइन विकल्प देने वाले को ही प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। आवेदकों को केवल समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से ही इसकी सूचना दी जाएगी। व्यक्तिगत रूप से किसी को सूचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में बीटीसी की 41,450 सीटें हैं। इसमें डायटों में 10,450 तथा 620 निजी कॉलेजों में 31,000 सीटें हैं।
इसमें से 39,750 सीटों के लिए कटऑफ जारी किया गया है। शेष बचने वाली सीटें अल्पसंख्यक कॉलेजों के कोटे की हैं। इस पर कॉलेज प्रबंधन सीधे प्रवेश देगा।