फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   btc admission through internet marksheet

इंटरनेट की मार्क्सशीट से भी बीटीसी में एडमिशन

Wed, 25 Dec 2013 01:56 AM IST
दीप सिंह/उमर उजाला, लखनऊ
दीप सिंह/उमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Dec 2013 01:56 AM IST
विज्ञापन
btc admission through internet marksheet

बीटीसी में काउंसलिंग के दौरान इंटरनेट की मार्क्सशीट लाने वालों को भी दाखिला मिलेगा। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग की तारीख तक जाति प्रमाण पत्र लगाए हैं उन्हें भी दाखिले से रोका नहीं जाएगा।

जिन्होंने जाति प्रमाण पत्र नहीं लगाए थे उनके दाखिले निरस्त नहीं होंगे। उन्हें सामान्य श्रेणी में मानते हुए दाखिला दिया जाएगा।

आवेदन में अन्य गलतियों का संशोधन कराने के लिए भी शासन ने अभ्यर्थियों को समय दिए जाने की स्वीकृति दे दी है। इससे लगभग 8000 अभ्यर्थियों को अब दाखिला मिल सकेगा।

बीटीसी काउंसलिंग में इस साल काफी अभ्यर्थियों ने इंटरनेट की मार्क्सशीट दिखाई थी। इन अभ्यर्थियों को दाखिला देने से इन्कार कर दिया गया था।

इस पर अभ्यर्थियों ने अपील की थी कई विश्वविद्यालयों में इंटरनेट की मार्क्सशीट ही मिलती है, इसलिए इसे मान्य किया जाए। वहीं कई अभ्यर्थियों ने आवेदन के दौरान आरक्षण संबंधी दस्तावेज नहीं लगाए थे लेकिन काउंसलिंग के दौरान वे लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने भी अपने प्रत्यावेदन दिए थे। ऐसे अभ्यर्थियों का तर्क था कि आवेदन में उन्होंने आरक्षित वर्ग लिखा है और काउंसलिंग स्थल पर मूल प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए। लिहाजा उन्हें भी मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कुछ ने आरक्षण की बात लिखी थी लेकिन काउंसलिंग स्थल पर प्रमाण पत्र नहीं उपलब्ध कराए। ऐसे अभ्यर्थियों के दाखिले अक्सर निरस्त हो जाते थे लेकिन अभ्यर्थियों ने सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी के तौर पर दाखिले की अपील की थी।


इसी को देखते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(एससीईआरटी) ने शासन को इन संशोधनों के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इन सभी संशोधनों को मान्य कर दिया है।

संशोधन का समय देने को कहा
शासन ने आवेदन में अन्य त्रुटियों के लिए भी अभ्यर्थियों को संशोधन कराने का समय देने के निर्देश दिए हैं। ऐसे करीब 8000 अभ्यर्थी हैं।

इनमें 1500 ऐसे हैं जिन्होंने इंटरनेट की मार्क्सशीट लगाई थी। वहीं लगभग 6500 ऐसे हैं जिन्होंने अन्य संशोधनों के आधार पर दाखिले की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed