{"_id":"6a41f894220bb482d50e34ba","slug":"bsp-will-hold-worker-conventions-in-saharanpur-and-sultanpur-ahead-of-up-assembly-elections-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव मोड में बसपा, यूपी के इन दो बड़े शहरों में करेगी शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव मोड में बसपा, यूपी के इन दो बड़े शहरों में करेगी शक्ति प्रदर्शन
Mon, 29 Jun 2026 10:17 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:17 AM IST
सार
UP Politics News: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा एक्टिव मोड में नजर आ रही है। सहारनपुर और सुल्तानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये शक्ति प्रदर्शन करेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी बहुजन समाज पार्टी ने अपने कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिये पैठ बनानी शुरू कर दी है। अयोध्या और अकबरपुर में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलनों के बाद अब सहारनपुर और सुल्तानपुर में इसका आयोजन होगा। इन सम्मेलनों के जरिये संगठन और कैडर को एकजुट करने के साथ प्रत्याशियों का चयन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक प्रदेश के सभी जिलों में इसका आयोजन प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अयोध्या और अकबरपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकी है। इससे पार्टी की दूसरी पंक्ति के नेताओं की ताकत भी बढ़ी है। जिन उम्मीदवारों को टिकट देने पर विचार किया जा रहा है, उनको सम्मेलन में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर और सुल्तानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा
इसी वजह से अब एक जुलाई को सहारनपुर और 17 जुलाई को सुल्तानपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ता यूपी में चुनावी माहौल बनाने के लिए केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद को जिम्मेदारी देने की मांग कर रहे हैं। आकाश को यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन