फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP will field its candidate on Amethi and raebareli both seats.

UP: रायबरेली-अमेठी में गांधी परिवार को कोई रियायत नहीं देगी बसपा, दोनों ही जगह प्रत्याशी तय, घोषणा जल्द

Mon, 15 Apr 2024 05:35 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Apr 2024 05:35 AM IST
सार

आंबेडकर जयंती पर सुल्तानपुर आए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कहा कि बसपा ने दोनों जगह प्रत्याशी तय कर दिए हैं। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
BSP will field its candidate on Amethi and raebareli both seats.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देश की बहुचर्चित रायबरेली और अमेठी सीट पर यदि गांधी परिवार के सदस्य राहुल गांधी या प्रियंका गांधी चुनाव लड़ते हैं तो भी बसपा उनके साथ कोई रियायत नहीं करेगी। बसपा वहां से मजबूत और जिताऊ प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन


रविवार को सुल्तानपुर आए बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व सांसद घनश्याम खरवार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों सीटों पर प्रत्याशी तय हो गए हैं, जिनका जल्द ही ऐलान हो जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: सपा ने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, बसपा से निकाले गए सांसद को श्रावस्ती सीट से टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने श्रावस्ती से राम शिरोमणि को बनाया प्रत्याशी, 2019 में सपा-बसपा गठबंधन से दर्ज की थी जीत


रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतर रही हैं। ऐसे में यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं हैं। वहीं, अमेठी सीट पर इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस ने अभी किसी नाम का ऐलान नहीं किया है किंतु कांग्रेस नेता दावा करते हैं कि यहां पर राहुल गांधी ही चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अभी तक दोनों सीटों पर प्रत्याशी न घोषित करने वाली बसपा यहां गांधी परिवार को वॉकओवर दे सकती है किंतु बसपा में अयोध्या, देवीपाटन, आजमगढ़ और वाराणसी के मुख्य सेक्टर प्रभारी पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ऐसी किसी संभावना से इन्कार करते हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकारें देखी हैं। 

दोनों ने ही हमारे समाज को लूटा है। किसी ने गरीबों और किसानों के लिए काम नहीं किया है। एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधन से बसपा की विचारधारा बिल्कुल अलग है। इसलिए पार्टी सभी 80 सीटों पर मजबूत प्रत्याशी तय कर चुकी है जिन्हें लड़ाया जा रहा है और बसपा भारी जीत हासिल करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed