{"_id":"6013a1332862f63a1211c0f2","slug":"bsp-will-boycott-president-s-address-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी बसपा : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी बसपा : मायावती
Fri, 29 Jan 2021 11:16 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने संसद के आज से शुरू हो रहे सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि आन्दोलित किसानों के तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांगे न मानने व जनहित आदि के मामलों में भी लगातार ढुलमुल रवैया अपनाने के विरोध में पार्टी राष्ट्रपति के संसद में होने वाले अभिभाषण का बहिष्कार करेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेकर दिल्ली आदि स्थानों पर स्थिति को सामान्य करने का अनुरोध किया है। साथ ही गणतंत्र दिवस के दिन हुए दंगे की आड़ में निर्दोष किसान नेताओं को बलि का बकरा न बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में यूपी के बीकेयू व अन्य नेताओं की आपत्ति में काफी सच्चाई है।