फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP to challenge the bail of dayashankar.

दयाशंकर की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती देगी बसपा

Sat, 06 Aug 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
 BSP to challenge the bail of dayashankar.

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा है कि मऊ जिले की एक अदालत का दयाशंकर सिंह को जमानत देने का आदेश विधि सम्मत नहीं है। पार्टी इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देगी।

विज्ञापन


बताते चलें बसपा सुप्रीमो मायावती के  खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजपा से निष्कासित, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पिछले दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


मऊ जिले की एक अदालत ने सिंह को शनिवार को जमानत दे दी। इसके बाद बसपा महासचिव मिश्र ने जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती देने का एलान किया।

कई दिनों बाद हुई थी गिरफ्तारी

 BSP to challenge the bail of dayashankar.

गौरतलब है कि दयाशंकर को शनिवार को 50-50 हजार रुपये के मुचलकों पर जमानत दे दी गई। दयाशंकर पर बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ गालियों का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

दयाशंकर को कई दिन फरार रहने के बाद बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज एफआईआर को मऊ थाने में स्‍थानान्तरित कर दिया गया था।

पुलिस ने दयाशंकर को सीजेएम कोर्ट में  पेश किया, जहां अंतरिम जमानत रद्द करके न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था। शन‌िवार शाम मऊ एससी-एसटी कोर्ट से उन्हें जमानत दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed