फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP suspended Ramabai parihar for supporting CAA.

नागरिकता कानून का समर्थन करने पर बसपा विधायक पार्टी से निलंबित, कार्यक्रमों में भाग लेने पर लगाई रोक

Sun, 29 Dec 2019 03:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Dec 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
BSP suspended Ramabai parihar for supporting CAA.
बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने पर विधायक रमाबाई परिहार को पार्टी से निलंबित कर दिया है और उन पर पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि परिहार मध्य प्रदेश के पथेरिया से बसपा विधायक हैं।

परिहार ने नागरिकता कानून का समर्थन करते हुए अच्छा कानून बताया था जिस पर कार्रवाई की गई है।

मामले में ट्वीट कर मायावती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है। अनुशासनहीनता पर यहां सांसद और विधायक पर भी कार्रवाई की जाती है।
 

पहले भी दी गई पार्टी लाइन पर चलने की चेतावनी

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बसपा ने पहले भी इस कानून को विभाजनकारी व असंवैधानिक बताकर तीव्र विरोध किया और संसद में इसके विरुद्घ वोट भी किया। बसपा ने इस कानून की वापसी के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा।

उन्होंने कहा कि इस सबके बावजूद बसपा विधायक ने कानून का समर्थन किया। इसके पहले भी उन्हें पार्टी लाइन पर चलने की चेतावनी दी जा चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed