फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP supremo Mayawati tweeted, let the new DGP work independently, BJP

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट, नए डीजीपी को स्वतंत्रता से काम करने दे भाजपा

Sat, 03 Jul 2021 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jul 2021 08:35 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि यूपी में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, सपा की या फिर वर्तमान में भाजपा की,  किसी ने भी पुलिस व सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम नहीं करने दिया।

विज्ञापन
BSP supremo Mayawati tweeted, let the new DGP work independently, BJP
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि भाजपा नए डीजीपी तथा सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम करने दे। याद करे कि बसपा के शासनकाल में सरकारी तंत्र को काम करने की पूरी छूट दी गई थी और कानून तोड़ने पर एमपी तक को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि यूपी में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, सपा की या फिर वर्तमान में भाजपा की,  किसी ने भी पुलिस व सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम नहीं करने दिया। इनका दुरुपयोग करने के कारण ही ये सभी सरकारें यहां की जनता को कानून का राज देने में विफल रही हैं। इसके अलावा उन्होेंने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पंजाब में गंभीर संकट है।
विज्ञापन


आम जन जीवन, खेती किसानी बुरी तरह से प्रभावित है। कांग्रेस सरकार आपसी गुटबाजी, खींचतान व टकराव आदि में उलझकर जनहित व जल कल्याण की जिम्मेदारी को तिलांजलि दे चुकी है। जनता को इसका संज्ञान लेना जरूरी है। लोगों को वहां कांग्रेस सरकार से मुक्ति लेनी चाहिए। आम चुनाव में वहां शिरोमणि अकाली दल व बीएसपी गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed