{"_id":"60e07ca20f47fb2a8c44413f","slug":"bsp-supremo-mayawati-tweeted-let-the-new-dgp-work-independently-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट, नए डीजीपी को स्वतंत्रता से काम करने दे भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट, नए डीजीपी को स्वतंत्रता से काम करने दे भाजपा
Sat, 03 Jul 2021 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:35 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि यूपी में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, सपा की या फिर वर्तमान में भाजपा की, किसी ने भी पुलिस व सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम नहीं करने दिया।
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि भाजपा नए डीजीपी तथा सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम करने दे। याद करे कि बसपा के शासनकाल में सरकारी तंत्र को काम करने की पूरी छूट दी गई थी और कानून तोड़ने पर एमपी तक को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि यूपी में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो, सपा की या फिर वर्तमान में भाजपा की, किसी ने भी पुलिस व सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम नहीं करने दिया। इनका दुरुपयोग करने के कारण ही ये सभी सरकारें यहां की जनता को कानून का राज देने में विफल रही हैं। इसके अलावा उन्होेंने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। कहा कि पंजाब में गंभीर संकट है।
विज्ञापन
आम जन जीवन, खेती किसानी बुरी तरह से प्रभावित है। कांग्रेस सरकार आपसी गुटबाजी, खींचतान व टकराव आदि में उलझकर जनहित व जल कल्याण की जिम्मेदारी को तिलांजलि दे चुकी है। जनता को इसका संज्ञान लेना जरूरी है। लोगों को वहां कांग्रेस सरकार से मुक्ति लेनी चाहिए। आम चुनाव में वहां शिरोमणि अकाली दल व बीएसपी गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन