{"_id":"5916dd684f1c1b8518850c29","slug":"bsp-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीस अहमद की बसपा में वापसी, नसीमुद्दीन पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीस अहमद की बसपा में वापसी, नसीमुद्दीन पर साधा निशाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 May 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रेस कॉन्फ्रेंस
मायावती और नसीमुद्दीन के बीच छिड़ी जंग में अब नसीमुद्दीन पर पलटवार करने के लिए बसपा की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। पार्टी में अनीस अहमद की वापसी हुई। कॉन्फ्रेंस में अनीस ने कहा, नसीमुद्दीन को सुरक्षा की क्या जरूरत है उनके साथ बहुत सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं।
उनका बेटा 100-100 लोग लेकर घूमता है। मुझे बसपा से निकलवाया तो हमने इनका पुतला जलाया था। नसीमुद्दीन के बेटे ने गाड़ी भरकर गुंडे लाकर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस रोकने की कोशिश थी। अनीस ने कहा, ये अगर योगी जी से सुरक्षा की मांग करते हैं तो मैं कहूंगा कि मुझे भी सुरक्षा मिले क्योंकि मेरठ में ये मुझ पर एक बार हमला करवा चुके हैं।
अनीस बोले, नसीमुद्दीन ने अपनी बेटी का अब जिक्र किया, मुझे तो कभी नहीं बताया कि उनकी बेटी थी। हमेशा कहा तीन बेटे थे। मैं ऐसे राजनीति 100 बार छोड़ सकता हूं। वह अपने लालच की वजह से नहीं गए। उन्होंने अपनी बेटी के साथ इंसाफ नहीं किया। हर आदमी अपना समय बेचता है अपनी इज्जत नहीं बेचता है। अनीस ने कहा, बहन जी ने जो अब किया वो बहुत पहले कर दिया होता तो नतीजे दूसरे होते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मुझे हज चेयरमैन के पद से नसीमुद्दीन ने हटवाया था। अनीस ने कहा, बहनजी को मेरे खिलाफ नसीमुद्दीन ने भड़काया था। अनीस ने कहा, बहनजी को मेरे खिलाफ नसीमुद्दीन ने भड़काया था। उन्होंने कहा, लोग जिंदगी में एक बार मरते हैं लेकिन नसीमुद्दीन के चक्कर में लोगों को कई बार मरने को मजबूर किया गया।