फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP Meeting in Lucknow Mayawati Sets Sights on Mission 2027 UP News in Hindi

BSP Meeting: मायावती बोलीं- पूर्व की सरकारों ने नफरत पैदा की, इससे मुस्लिमों व अल्पसंख्यकों की हालात दयनीय है

Sat, 07 Feb 2026 11:13 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:13 AM IST
सार

Mayawati BSP meeting in Lucknow : बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रमुख मायावती ने लखनऊ में अहम बैठक बुलाई है, जिसमें संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन हो रहा है।

विज्ञापन
BSP Meeting in Lucknow Mayawati Sets Sights on Mission 2027 UP News in Hindi
मायावती की लखनऊ में बैठक जारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

Mayawati BSP meeting in Lucknow : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मायावती आज लखनऊ स्थित BSP कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रही है। मायावती ने कहा, एसआईआर की वजह से पार्टी के काम प्रभावित हुए हैं। अब उन कार्यों को पूरा किया जाएगा। विरोधी पार्टियों द्वारा बीएसपी को कमजोर करने के लिए रचे जा रहे षड्यंत्रों  के बारे में पदाधिकारियों को सचेत किया जाएगा।  

विज्ञापन




गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों, मुस्लिमों व अन्य अल्पसंख्यकों के साथ व्यापारियों, किसानों की हालात दयनीय रही। केंद्र व राज्यों में पूर्व व वर्तमान सरकार में भी इन सभी पर ध्यान नहीं दिया गया। केंद्र व राज्यों की अधिकांश सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय जाति और धर्म की आड़ में राजनीति चमकाने में लगी रहती है। इससे समाज में नफरत की भावना पैदा हो रही है। जो देश हित में नहीं है। 

विज्ञापन

BSP Meeting in Lucknow Mayawati Sets Sights on Mission 2027 UP News in Hindi
बैठक को संबोधित करतीं मायावती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

संसद में घटिया ड्रामा चल रहा 

मायावती ने कहा, वर्तमान में संसद का सत्र भी चल रहा है, जिसमें पक्ष व विपक्ष देश की जानता के हित के मुद्दों के बजाय एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। इस बार उनका घटिया ड्रामा व खेल चल रहा है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि इन दोनों को भारतीय संविधान की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। नियमों पर अमल करना चाहिए वर्तमान में टैरिफ व ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर संसद में स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए थी। लेकिन, इनकी आपसी लड़ाई के कारण इन सभी मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed