{"_id":"fe2a1041b85f630e3f01016fa20b1d71","slug":"bsp-focuses-on-maya-s-maharally-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सावधान': माया की महारैली के लिए पार्टी ने झोंका दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सावधान': माया की महारैली के लिए पार्टी ने झोंका दम
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Dec 2013 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर 15 जनवरी को होने वाली सावधान महारैली की तैयारी को लेकर पार्टी जुट गई है।
विज्ञापन
पार्टी ने 10 और मंडलों में महारैली की तैयारियों की समीक्षा का कार्यक्रम तय कर दिया है।
इन मंडल स्तरीय सम्मेलनों की समीक्षा की जिम्मेदारी बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को सौंपी गई है।
26 दिसंबर को फैजाबाद मंडल की तैयारियों की समीक्षा होगी। 28 को आगरा व अलीगढ़ मंडल की समीक्षा आगरा में, 29 को झांसी मंडल की समीक्षा झांसी में, 31 दिसंबर को कानपुर व चित्रकूट मंडल की समीक्षा कानपुर में होगी।
एक जनवरी 2014 को लखनऊ मंडल की समीक्षा लखनऊ व दो जनवरी को मिर्जापुर मंडल की समीक्षा मिर्जापुर व तीन जनवरी को वाराणसी मंडल की समीक्षा गाजीपुर में होगी।
श्रावस्ती से लालजी वर्मा प्रत्याशी
बसपा ने श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से अपने नए प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। जैसा की उम्मीद थी मायावती सरकार में संसदीय कार्य व वित्त मंत्री रहे लालजी वर्मा को पार्टी ने नया प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी इनके अलावा भी हाल में कई प्रत्याशियों को बदल चुकी है।
विज्ञापन
बसपा ने पिछले दिनों गोंडा के प्रत्याशी मसूद खां व श्रावस्ती के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू का टिकट अनुशासनहीनता के आरोप में काट दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को बलरामपुर में आयोजित एक सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
वर्मा 2012 का विधानसभा चुनाव अंबेडकरनगर जिले से लड़े थे लेकिन हार गए थे। भदोही में मौजूदा सांसद गोरखनाथ जायसवाल का टिकट काटकर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राकेशधर त्रिपाठी को टिकट देने का ऐलान मंगलवार को हुआ था।
बसपा को अभी गोंडा व मिर्जापुर सीट से प्रत्याशी उतारना बाकी है। गोंडा से पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के नाम की चर्चा है जबकि मिर्जापुर सीट सुरक्षित घोषित होने की वजह से वहां दावेदारों की संख्या बढ़ गई है।