{"_id":"2e3e811e58d44bcb3d4c2c8c1270dd19","slug":"bsp-election-rally-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने तेज की सावधान रैली की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने तेज की सावधान रैली की तैयारी
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर राष्ट्रीय स्तर की सावधान महारैली की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर शनिवार से मंडल स्तरीय बैठकें कर रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
बसपा ने मायावती के 58वें जन्म दिन पर 15 जनवरी को रैली का कार्यक्रम तय किया है।
बसपा ने रमाबाई अंबेडकर मैदान की रैली में अब तक हुई सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली रैली की योजना बनाई है।
राजभर ने बताया कि बसपा की विरोधी पार्टियों व अन्य ताकतों की अंदरूनी साजिशों से लोगों को सावधान करने के लिए यह रैली की जा रही है।
इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा के लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है।
21 दिसंबर को इलाहाबाद, 22 को आजमगढ़, 23 को गोरखपुर, 24 को बस्ती व 25 दिसंबर को देवीपाटन मंडल की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।