फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BSP declared three candidates for Loksabha Election 2024.

UP: बसपा ने रायबरेली सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, ठाकुर प्रसाद को मिला टिकट, लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

Thu, 25 Apr 2024 06:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Apr 2024 06:43 PM IST
सार

बसपा ने बृहस्पतिवार को रायबरेली सहित लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। रायबरेली में ठाकुर प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
BSP declared three candidates for Loksabha Election 2024.
रायबरेली प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बहुजन समाज पार्टी ने रायबरेली संसदीय सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने ठाकुर प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है। ठाकुर प्रसाद दो बार यहां से विधानसभा का चुनाव लड़े हैं, लेकिन हार गए थे। 2024 में वह सांसद बनने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। 

विज्ञापन


वैसे तो ठाकुर प्रसाद लखनऊ के मानसरोवर सेक्टर बी के रहने वाले हैं लेकिन उन्होंने अपना आशियाना सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बहाई लालगंज में भी बनवा लिया है। सरेनी विधानसभा सीट से ठाकुर प्रसाद 2017 और उसके बाद 2022 में चुनाव लड़े, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप: मेरी सभा में आया राहुल गांधी का गुंडा, सौगंध लेती हूं, नहीं रह पाएगा इस क्षेत्र में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली लोकसभा : भाजपा और कांग्रेस दोनों रच रहे हैं चक्रव्यूह, प्रियंका गांधी को लेकर बिछाई गई है ये बिसात


इस बार बसपा ने ठाकुर प्रसाद पर एक बार फिर विश्वास जताया है और उनको दिल्ली का रास्ता तय करने के लिए लोकसभा का टिकट दिया है। बसपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है।



इससे पहले विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे। अबकी बार लोकसभा से टिकट मिला है। रायबरेली सीट से बसपा ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित किया है। अब भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है।

बसपा ने अंबेडकरनगर सीट पवर कमर हयात अंसारी और बहराइच सीट पर बृजेश कुमार सोनकर को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed