{"_id":"65f1e69fe9a7bd64500d71c2","slug":"bsp-declared-its-seven-candidates-for-loksabha-election-2024-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बसपा के अब तक सात प्रत्याशी घोषित, सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के लिए पांच मुस्लिमों को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बसपा के अब तक सात प्रत्याशी घोषित, सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के लिए पांच मुस्लिमों को टिकट
Wed, 13 Mar 2024 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:17 PM IST
सार
बसपा ने सपा-कांग्रेस का खेल बिगाड़ने के लिए सात में से पांच मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इससे यूपी में इंडिया गठबंधन का गणित बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा ने लोकसभा चुनाव में अब तक अपने सात प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इनमें पांच मुस्लिम प्रत्याशी हैं, जो सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों का खेल बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
इन सभी को जोनल स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा प्रत्याशी घोषित किया गया है, जिस पर बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा जल्द जारी की जाने वाली सूची के बाद अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
बसपा ने बिजनौर से वर्तमान सांसद मलूक नागर की जगह चौधरी विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी तरह मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति, पीलीभीत से अनीस अहमद खां, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा, अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन उर्फ बाबू भाई और सहारनपुर से माजिद अली को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन